September 6, 2023 8:54 PM | Bihar

printer

बिहार: कमला नदी में हुई 1 नौका दुर्घटना में 5 लोगों की मौत

बिहार में दरभंगा जिले से आज शाम कमला नदी में हुई 1 नौका दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 2 महिला और 3 बच्चे शामिल हैं। घटना कुशेश्वर स्थान पूर्वी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महिसौत इलाके में हुई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि आंधी के कारण यात्रियों से भरी नौका पलटी गई। ग्रामीणों की मदद से 5 शवों को नदी के बाहर निकाला गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला