September 25, 2023 8:40 PM | Bihar

printer

बिहार में आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

बिहार में आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। गया स्थित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने भाग लिया। श्री आर्लेकर ने कहा कि मानव कल्याण के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद दर्शन एक बेहतरीन उदाहरण है। इस पर चलकर भारत 2047 तक विश्वगुरु बन सकता है। इधर, पटना में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा की ओर से भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस अवसर पर लोगों के साथ जन संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला