मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

September 26, 2023 1:36 PM | बिहार पारस

printer

बिहार में केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने पटना के ऊर्जा सभागार में 9वें राष्ट्रीय रोजगार मेले का उद्घाटन किया

बिहार में केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने पटना के ऊर्जा सभागार में 9वें राष्ट्रीय रोजगार मेले का उद्घाटन किया। समारोह को संबोधित करते हुए श्री पारस ने चयनित कर्मियों से विकसित भारत बनाने के अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया। भारत सरकार के विभिन्न विभागों और इकाइयों में कुल एक सौ पंद्रह चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ। डाक विभाग, केन्‍द्रीय लोक निर्माण विभाग, रेल मंत्रालय, आयकर, पंजाब नेशनल बैंक, सी.जी.एस.टी., एफ.सी.आई., मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय, हैदराबाद, एम्स, पटना और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने राष्ट्रीय रोजगार मेले में भाग लिया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला