बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता और ओडिशा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्रा का कल रात भुवनेश्वर में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे और ओडिशा विधानसभा की गंजम जिले की दिगपहांडी सीट से विधायक थे। तीन दशक से भी अधिक के अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने विभिन्न विभागों के मंत्री के रूप में कार्य किया। वे विधानसभा के सात बार सदस्य चुने गए। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और विभिन्न दलों के नेताओं ने श्री सूर्य नारायण पात्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनका अंतिम संस्कार आज दिगपहांडी में किया जाएगा।
neww | September 3, 2023 12:16 PM | बीजेडी नेता निधन
बीजेडी के वरिष्ठ नेता सूर्य नारायण पात्रा का भुवनेश्वर में निधन
