भाजपा अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जनता दल (सेक्‍यूलर) के राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सम्मिलित होने के निर्णय पर व्‍यक्‍त की प्रसन्‍नता

भारतीय जनता पार्टी अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जनता दल (सेक्‍यूलर) के राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सम्मिलित होने के निर्णय पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की है। श्री नड्डा ने आज गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री और जनता दल-सेक्‍यूलर के नेता एच डी कुमारस्‍वामी से भेंट की। श्री नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्‍ट पर श्री कुमारस्‍वामी का गठबंधन में स्‍वागत किया। उन्‍होंने कहा कि इससे राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नया भारत, सुदृढ भारत की परिकल्‍पना मजबूत होगी। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला