राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी आज से परिवर्तन संकल्प यात्रा शुरू कर रही है। इसका उद्देश्य राज्य में सत्ता परिवर्तन करना है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सवाई माधोपुर जिले में त्रिनेत्र गणेश मंदिर से पहली परिवर्तन यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अगली तीन परिवर्तन यात्राएं राज्य के विभिन्न भागों से शुरू होंगी और इसे पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता रवाना करेंगे। 18 दिनों की यात्रा के दौरान करीब 72 बड़ी रैलियां आयोजित की जाएंगी।
neww | September 2, 2023 8:18 AM | भाजपा-परिवर्तन संकल्प यात्रा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान में परिवर्तन संकल्प यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे
