भाजपा कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ के बीरगांव नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने महापौर के खिलाफ नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन किया। इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शामिल हुए।
इधर, रायपुर में भी विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा पार्षदों ने आम नागरिकों के साथ नगर निगम के जोन कार्यालय-दो और तीन का घेराव कर प्रदर्शन किया।