मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सवाई माधोपुर से परिवर्तन संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज सवाई माधोपुर से परिवर्तन संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रदेश भाजपा की ओर से यह यात्रा राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों को लेकर शुरू की गयी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री नड्डा ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, पेपर लीक जैसे मुद्दों पर राज्य की कांग्रेस सरकार को घेरा है। उन्होंने लाल डायरी का जिक्र करते हुए राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में देश में गरीबी कम हुई है। उन्होंने जल जीवन मिशन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्‍लेख करते हुए भाजपा को सभी वर्गों के लिए हितैषी बताया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चन्‍द्र प्रकाश जोशी ने भी सभा को संबोधित करते हुए सरकार पर किसानों से वादा खिलाफी और तुष्टीकरण का आरोप लगाया। परिवर्तन यात्रा को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने भी संबोधित किया।

श्री नड्डा ने आज पहली परिवर्तन संकल्प यात्रा को रवाना किया है, जो 47 विधानसभा क्षेत्र से होते हुए 19 सितंबर को जयपुर में संपन्न होगी। कल बेणेश्वर धाम से दूसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा शुरू होगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला