भाजपा ने आज दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

भारतीय जनता पार्टी ने आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आज दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

भाजपा के सांसदों तथा विधायकों ने राजघाट पर प्रदर्शन किया और महात्मा गांधी की समाधि पर मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कथित भ्रष्ट शासन से छुटकारे के लिए प्रार्थना की।

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि शराब घोटाले का पर्दाफाश हो गया है और आम आदमी पार्टी के नेता एक-एक कर जेल जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नही है जब इस घोटाले के कथित मास्‍टरमाइंड अरविंद केजरीवाल को भी जेल जाना होगा।

इस बीच आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाती रहेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला