भारतीय जनता पार्टी ने आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज 57 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। राज्य में सत्तारूढ दल ने 230 सदस्यीय सदन के लिए अब तक 135 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी और राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वरिष्ठ मंत्री गोपाल भार्गव को रहली से मैदान में उतारा गया है, जबकि विश्वास सारंग को नरेला और तुलसीराम सिलावट सांवेर से चुनाव लडेंगे। मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।
neww | October 9, 2023 7:59 PM | मध्य प्रदेश- चुनाव
भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की
