भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा 12 सितंबर से छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से शुरू हुई

भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा 12 सितंबर से छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से शुरू हुई है। इस यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जा रहा है और जगह-जगह वरिष्ठ भाजपा नेता आमसभा को संबोधित कर रहे हैं। इसी कड़ी में कल शाम जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर के पास सीरासार क्षेत्र में आमसभा हुई। सभा को केन्द्रीय जनजातीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विधायक शिवरतन शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, संतोष पांडेय और केदार कश्यप ने संबोधित किया। उन्होंने, राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए अनेक हितकारी योजनाएं लागू की गई हैं, जिसका क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ सरकार नहीं कर रही है। भाजपा की परिर्वतन यात्रा आज बस्तर विधानसभा के करपावंड और नारायणपुर विधानसभा के भानपुरी पहुंची। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला