भारत और सऊदी अरब ने इलेक्‍ट्रीकल इंटर कनेक्‍शन, हरित, स्‍वच्‍छ हाइड्रोजन और बिजली आपूर्ति के एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किये

भारत और सऊदी अरब ने आज इलेक्‍ट्रीकल इंटर कनेक्‍शन, हरित और स्‍वच्‍छ हाइड्रोजन तथा बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किये हैं। रियाद में मध्‍य-पूर्व और उत्तरी अफ्रीका जलवायु सप्‍ताह -एमईएनए के सत्र के दौरान इस समझौते पर हस्‍ताक्षर किये गये। भारत के ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा के केन्‍द्रीय मंत्री आर. के. सिंह और सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री अब्‍दुल अजीज बिन सलमान अलसऊद ने इस समझौते पर हस्‍ताक्षर किये।

इस समझौते का उद्देश्‍य दोनों देशों के बीच बिजली की आपूर्ति, हरित और स्‍वच्‍छ हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा उत्‍पादन तथा संबंधित साजो-सामान की आपूर्ति को बनाये रखना है। ये भी निर्णय लिया गया है कि दोनों देशों के बीच बी2बी व्‍यापार शिखर सम्‍मेलनों और आदान-प्रदान का निरन्‍तर आयोजन होना चाहिए।

इससे पहले श्री सिंह के नेतृत्‍व में एक भारतीय शि‍ष्‍ट मंडल ने जलवायु सप्‍ताह में भाग लिया। पेरिस समझौता क्षेत्रीय वार्ता के बारे में वैश्विक जिम्‍मेदारियों से संबंधित एक सत्र को भी संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि भारत प्रदूषण उत्‍सर्जन से उत्‍पन्‍न समस्‍या को कम से कम करने की दिशा में महत्‍वपूर्ण कदम उठा रहा है और वह वर्ष 2070 इस समस्‍या पर पूरा काबू कर लेगा। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला