भारत के रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई साथी मैथ्यू एबडेन आज यूएस ओपन में पुरुष युगल स्पर्धा के खिताबी मुकाबले के लिए जो सैलिसबरी और राजीव राम की ब्रिटिश-अमेरिकी जोड़ी से भिड़ेंगे

अमरीकी ओपन टेनिस में भारत के रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एबडन डबल्स फाइनल में पहुंच गये हैं। कल रात न्यूयॉर्क में सेमीफाइनल में उन्होंने फ्रांस के निकोलस माहुत और पियरे ह्यूगस हर्बर्ट को 7-6, 6-2 से हराया। अब फाइनल में उनका मुकाबला मौजूदा चैंपियन जो. सैलिसबरी और राजीव राम की ब्रिटिश – अमरीकी जोड़ी से होगा।

रविवार को महिला सिंगल्स फाइनल में अमरीका की कोको गॉफ का सामना बेलारूस की एरि‍ना सबालेंका से होगा। कोको गॉफ ने सेमीफाइनल में चेक गणराज्य की कैरोलिना मुचोवा को 6-4, 7-5 से हराया, जबकि एरीना सबालेंका ने अमरीका की मैडि‍सन कीज को 0-6, 7-6, 7-6 से मात दी।

पुरुष सिंगल्‍स सेमीफाइनल में कल मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्‍काराज का सामना 2021 के अमरीकी ओपन चैंपियन डैनिल मेदवेदेव से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच और अमरीका के बेन शेल्‍टन आमने-सामने होंगे।
आज रात महिला डबल्‍स सेमीफाईनल में लॉरा‍ सिगमंड और वेरा ज्‍वोनारेवा की जोड़ी का मुकाबला जेनिफर ब्रैडी और लुईसा स्‍टेफ्नी से होगा। दूसरे महिला डबल्‍स सेमीफाइनल में एरिन रुतलिफ और गैब्रिएला डाब्रोवस्‍की की जोड़ी तथा वांग शिनयू और सिये सु-वेई की जोड़ी आमने-सामने होंगी।

शनिवार को मिक्‍स्‍ड डबल्‍स फाईनल में ऑस्‍टीन क्रेजिसेक और जेसिका पेग्‍युला की अमरीकी जोड़ी का सामना कजाख्‍स्‍तान की अन्‍ना डैनिलिना और फिनलैंड की हैरी हेलियोवारा की जोडी से होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला