भू वैज्ञानिकों के दल ने हरिद्वार के चंडी और मनसा देवी मंदिर में भूस्खलन का सर्वे शुरू किया

भू वैज्ञानिकों के दल ने हरिद्वार के चंडी और मनसा देवी मंदिर में बारिश से हुए भूस्खलन का सर्वे शुरू कर दिया है। इस दल में भू वैज्ञानिक रूचिका टण्डन, वरिष्ठ भूवैज्ञानिक डॉक्टर टन्ड्रिला और सरकार के अधिकारी शामिल हैं। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि सर्वे के बाद वैज्ञानिकों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। गौरतलब है कि बीते दिनों हरिद्वार के चंडी देवी और मनसा देवी मंदिर में बरसात की वजह से जगह-जगह भूस्खलन से मंदिरों पर खतरा मंडरा रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला