मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मणिपुर के पुलिस महानिरीक्षक आई. के. मुइवा ने कहा कि 3 मई से कल तक हिंसा में 175 लोगों की मौत हो चुकी है

 
मणिपुर में पुलिस ने कहा है कि 3 मई को सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद राज्‍य के विभिन्न अस्पतालों के मुर्दाघरों में 96 लावारिस शव मौजूद हैं।
    
मणिपुर के पुलिस महानिरीक्षक आई. के. मुइवा ने कहा कि 3 मई से कल तक इस हिंसा में 175 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इनमें से 79 शवों को उनके परिजन पहले ही ले जा चुके हैं। श्री मुइवा ने कहा कि हिंसा की घटनाओं में एक हजार एक सौ आठ लोग घायल हुए। इसके अलावा 32 लोग लापता भी है। श्री मुइवा ने कहा कि पुलिस ने अब तक विभिन्न शस्त्रागारों से लूटे गए एक हजार तीन सौ उन्‍तीस हथियार बरामद कर लिए हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला