मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश की पहली सोलर सिटी सांची का लोकार्पण किया

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज देश की पहली सोलर सिटी सांची का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साँची जल्दी ही नेट जीरो शहर बन जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा के अनुरूप हमने सबसे पहले मध्यप्रदेश में सोलर सिटी का लोकार्पण किया है। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से पौधे लगाने और अक्षय ऊर्जा का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों के लिए सोलर पम्प से सिंचाई की व्यवस्था शुरू करने की भी घोषणा की। साँची में रेलवे स्टेशन, स्कूल, सरकारी कार्यालय, स्ट्रीट लाईट, पोस्ट ऑफिस जैसे तमाम संस्थानों में रूफ टॉप सोलर पैनल लगाए गए हैं। घरों में भी सोलर स्टडी लैम्प का इस्तेमाल हो रहा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला