मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में अपनी वर्तमान बुधनी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जबकि राज्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज 57 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। पार्टी नेता गोपाल भार्गव को रहली सीट, विश्वास सारंग को नरेला और तुलसीराम सिलावट को सांवेर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है।
भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भी 41 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, जिसमें सात सांसदों का जिक्र है। श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ झोटवाड़ा, दीया कुमारी विद्याधर नगर, बाबा बालकनाथ तिजारा, हंसराज मीना सपोटरा और किरोड़ी लाल मीना सवाई माधोपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह भरतपुर-सोनहत निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार होंगी। प्रदेश भाजपा प्रमुख अरुण साव को लोरमी और पार्टी सांसद गोमती साय को पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा गया है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में आगामी चुनाव के लिए 64 उम्मीदवारों की एक और सूची कर घोषणा की है।
neww | October 9, 2023 5:43 PM | भाजपा - उम्मीदवार सूची
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में अपनी वर्तमान बुधनी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे
