राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल मध्य प्रदेश के इंदौर में इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023 में शामिल होंगी। श्रीमती मुर्मू इंडिया स्मार्ट सिटीज़ अवार्ड प्रतियोगिता के चौथे संस्करण के विजेताओं को सम्मानित भी करेंगी। दो दिन के सम्मेलन का आयोजन आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय कर रहा है। कॉन्क्लेव में उन सभी 100 स्मार्ट शहरों की भागीदारी होगी, जो शहरी नवाचार में सबसे आगे हैं।
neww | September 25, 2023 9:37 PM | मध्यप्रदेश - कॉन्क्लेव
मध्य प्रदेश में इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023 में शामिल होंगी- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
