मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने राष्ट्र की सेवा में असम राइफल्स के प्रयासों और उपलब्धियों की सराहना की। आइजोल के राजभवन में आज आयोजित असम राइफल्स के अलंकरण समारोह में राज्यपाल ने असम राइफल्स की राष्ट्र की सेवा में अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए असम राइफल्स को धन्यवाद दिया।
उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध व्यापार गतिविधियों के खिलाफ लड़ाई में राज्य मशीनरी की मदद करने के लिए असम राइफल्स की सराहना की। उन्होंने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कड़ी निगरानी बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
राज्यपाल ने असाधारण प्रदर्शन के लिए 23 जवानों को राज्यपाल स्वर्ण और रजत पदक से सम्मानित किया।
neww | September 26, 2023 8:24 PM | मिजोरम-असम राइफल्स
मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने राष्ट्र की सेवा में असम राइफल्स के प्रयासों और उपलब्धियों की सराहना की
