मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मुंबई में मुख्यमंत्री के आवास वर्षा पर महायुति की बैठक हुई

महाराष्ट्र के मुंबई में कल रात मुख्यमंत्री के आवास वर्षा में महायुति की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नेता रामदास अठावले शामिल हुए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, एनसीपी के शिंदे गुट के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे, वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल, प्रहार के बाचु काडु, आरएएस के महादेव जंकार, रयत क्रांति संगठन के सदाभाऊ खोट, जनसुराज्य के विनय कोरे और कई अन्य नेता भी शामिल हुए। बहुजन विकास अघाड़ी के हितेन्द्र ठाकुर, पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी के जोगेन्द्र तावड़े तथा महागठबंधन में शामिल विभिन्न दलों के मंत्री, सांसद और नेता भी शामिल हुए।
 
बैठक में तीन प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में शामिल नेताओं ने अगले वर्ष लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की संसदीय सीटों पर जीत पक्‍की करने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला