मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान आज तीसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में नगर और आस-पास के जिलों से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समुचित निस्तारण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इस सिलसिले में किस तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जन समस्याओं को वरीयता के आधार पर निस्तारित करने का निर्देश दिया। श्री योगी ने कहा कि सभी समस्याओं का त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण किया जाए और शिकायतकर्ताओं से इसका सही फीडबैक जरूर लिया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जमीनों पर अवैध कब्जे, महिला सुरक्षा और निर्बल वर्ग के उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला