मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में 195 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में 629 करोड़ रूपये लागत की 195 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की विकासोन्मुखी और पारदर्शी नीतियों से प्रदेश लगातार उन्नति के पथ पर अग्रसर है। पिछले साढ़े छह वर्षों के दौरान राज्य के सभी क्षेत्रों का विकास हुआ है। पूर्वांचल भी इस विकास यात्रा में पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी और विकास नीतियों का ही नतीजा है कि तरक्की और खुशहाली के मानचित्र पर नए उत्तर प्रदेश का ‘नया गोरखपुर‘ उभर रहा है।

इस कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान आसपास के जिलों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समुचित समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जन-समस्याओं के निस्तारण के बाद लोगों से उनका फीडबैक ज़रूर लिया जाए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला