September 19, 2023 5:22 PM | HIMACHAL PRADESH NEWS

printer

मुख्यमंत्री ने चंचल नैय्यर के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां चम्बा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज नैय्यर की माता श्रीमती चंचल नैय्यर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका आज प्रातः चंडीगढ़ में निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं। ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि वंचित वर्गों के कल्याण के लिए उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला