मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना को लेकर लाभुकों के चयन और उन्हें अंशदान के भुगतान का निर्देश राज्य सरकार ने सभी जिला उपायुक्तों को दिया

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना को लेकर लाभुकों के चयन और उन्हें अंशदान के भुगतान का निर्देश राज्य सरकार ने सभी जिला उपायुक्तों को दे दिया है। मालूम हो कि आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान इस योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में लाभुकों के आवेदन लंबित पाये गये थे। इसके बाद मुख्य सचिव ने सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखकर लाभुकों के चयन में तेजी लाने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार ग्रामीण पशुपालकों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने, नवयुवकों को आत्मनिर्भर बनाने और पलायन रोकने के लिए मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना चला रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला