मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जी20 के सफल आयोजन के लिए सभी देशवासियों को बधाई दी है। एक ट्वीट संदेश में उन्होंने कहा कि इस शिखर सम्मेलन में पूरी दुनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता को देखा। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली घोषणा पर सभी सदस्य देशों की सहमति एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि है। श्री धामी ने ट्वीट करते हुये लिखा कि आर्थिक विकास के भारतीय एजेंडे पर सदस्यों द्वारा मुहर, प्रधानमंत्री के मजबूत नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ है।
neww | September 10, 2023 6:27 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जी20 के सफल आयोजन के लिए सभी देशवासियों को बधाई दी
