मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल आज से 28 सितंबर तक ब्रिटेन दौरे पर है। राज्य सरकार का ये प्रतिनिधिमंडल लंदन और बर्मिघम में बड़े बिजनेस हाउसेस से बैठक कर उन्हें आगामी दिसंबर में होने वाले वैश्विक निवेश सम्मेलन के लिए आमंत्रित करेगा। मुख्यमंत्री कल लंदन में आयोजित होने वाले रोड शो के दौरान डेलिगेशन रोपवे के क्षेत्र में अग्रणी पोमा ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। बैठक में पोमा ग्रुप के साथ प्रदेश में इको फ्रेंडली मोबिलिटी के सम्बंध में चर्चा की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लंदन और बर्मिघम दौरे पर पर्यटन,आईटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, फूड प्रोसेसिंग और ऑटोमोबिल इन्डस्ट्री के उद्योग घरानों के साथ बैठकें की जाएंगी।
neww | September 25, 2023 4:58 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल ब्रिटेन दौरे पर रवाना हुआ
