मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अपने संदेश में श्री धामी ने कहा कि देश की आजादी में वीर चंद्र सिंह गढ़वाल का अविस्मरणीय योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली ने निहत्थे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर गोली चलाने से इनकार कर एक नई क्रान्ति का सूत्रपात किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के सपनों के अनुरूप राज्य के समग्र विकास की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।
neww | October 1, 2023 5:41 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
