मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने पर बधाई दी हैं। उन्होंने शपथ लेने वाले केंद्रीय मंत्री, केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यमंत्रियों को भी बधाई और शुभकामनांए दी हैं। मुख्यमंत्री ने दृढता के साथ कहा कि प्रधानमंत्री का तीसरा कार्यकाल ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में मज़बूती से आगे बढ़ने वाला स्वर्णिम काल होगा। उन्होंने आशा जताई कि प्रधानमंत्री के सशक्त नेतृत्व में देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन कर उभरेगा और देशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल के सभी सदस्य विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ लेने के साथ ही देश, विकसित भारत की दिशा में निर्णायक रूप से बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं जिसमें एनडीए सरकार को बड़े और कड़े निर्णय लेने हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि विपक्ष को भी राजनैतिक से परे रहकर, देश निर्माण में सहयोग के लिए आगे आना चाहिए।
कैबिनेट मंत्री सतपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के साथ विश्व की बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा। उन्होंने मोदी सरकार में मंत्री बनने पर सभी को भी बधाई दी।
neww | June 12, 2024 10:40 AM
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने पर बधाई दी
