September 27, 2023 4:22 PM | झारखंड समन

printer

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने पांचवीं बार समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने पांचवीं बार समन जारी किया है। ईडी ने समन जारी कर 4 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। जमीन खरीद बिक्री मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी चार बार समन जारी कर चुका है, पर वह ईडी के सामने उपस्थित नहीं हुए हैं। इधर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी की ओर से जारी समन को हाईकोर्ट में चुनौती दी है और सभी समन को खारिज करने का कोर्ट से आग्रह किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला