मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने पूरे राज्य में आने वाले 3 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार, पूरे राज्य में आने वाले 3 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, कुछ जिलों में हल्की और मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इस कारण तेज बारिश की संभावना है। यह बारिश फसल और ग्राउंड वाटर लेवल रिचार्ज के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। मानसून टर्फलाइन रांची से होकर गुजर रहा है। 22 सितंबर को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज समेत पूरे राज्य में हल्की और मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। साथ ही इन जगहों पर मेघ गर्जन और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 23 सितंबर को कुछ जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है, जिसमें पाकुड़, साहेबगंज, गोड्डा, दुमका, रांची, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा और गुमला जिला शामिल है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने आमजनों के लिए अलर्ट जारी किया है। अभिषेक आनंद ने बताया कि भारी वर्षापात के साथ-साथ बादल गर्जन और बिजली गिरने की संभावना है। वर्षा के दौरान घर से बाहर न निकलें।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला