मौसम विभाग ने गोवा और महाराष्ट्र में आज और मध्यप्रदेश में कल तेज बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 12 सितंबर तक और ओडिशा में 12 और 13 सितंबर को सामान्य से तेज वर्षा होने की आशंका व्यक्त की है। विभाग ने कहा है कि तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराइकल में घाट क्षेत्रों में आज वर्षा से संबंधित गतिविधियां हो सकती हैं। केरल और माहे में कल वर्षा होने की संभावना है जबकि आन्ध्र प्रदेश और तेलंगाना के तटीय क्षेत्रों में 12 सितंबर को वर्षा हो सकती है। इस बीच आज राजधानी में कई इलाकों में हल्की से सामान्य वर्षा हुई जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा में आज तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया
