यूरोपीय संघ और उसके सदस्‍य देश यूक्रेन के समर्थन में एकजुट हुए

यूरोपीय संघ और उसके सदस्‍य देश यूक्रेन के साथ एकजुट खड़े हैं और वहां रूस की सैन्‍य कार्रवाई की कड़ी निंदा कर रहे हैं। हाल ही में यूरोपीय संघ के शीर्ष राजनयिकों की यूक्रेन की राजधानी कीव में बैठक हुई, जिसमें यूक्रेन को सहायता देने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। कीव में संवाददाता सम्‍मेलन में यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेफ बोरेल ने कहा कि यूरोपीय संघ के सभी सदस्‍य देशों ने सर्वसम्मति से यूक्रेन के प्रति समर्थन की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला