मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल से इटली और फ्रांस की यात्रा पर जाएंगे

 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल से 12 अक्‍तूबर तक इटली और फ्रांस की यात्रा पर जा रहे हैं। यात्रा के पहले चरण में, श्री सिंह इटली के रक्षा मंत्री गाइडो क्रिसेटो से मुलाकात करेंगे। इस वर्ष मार्च में इटली के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान, दोनों देशों के संबंधों का दायरा रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया था।

यात्रा के दूसरे चरण में, श्री सिंह पेरिस में फ्रांस के रक्षा मंत्री सेब्सटियन लेकोर्नो के साथ पांचवीं वार्षिक रक्षा वार्ता करेंगे। दोनों देशों ने हाल ही में अपनी रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ मनाई है। 
    
इटली और फ्रांस में श्री सिंह रक्षा कंपनियों के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों और वरिष्‍ठ प्रतिनिधियों के साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए बातचीत करेंगे।  

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला