राजधानी रांची समेत राज्यभर के विभिन्न प्रखंडों में आज से स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के जरिये लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जायेंगी। इस कड़ी में जमशेदपुर के मानगो गांधी मैदान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रखंड स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि अभी झारखंड में हाथी पांव, चिकनगुनिया, डेंगू जैसे रोगों से लड़ने के लिए जरूरी है कि स्वास्थ्य सेवा को हम मजबूत करें।
neww | September 14, 2023 9:14 PM | झारखंड जमशेदपुर स्वास्थ्य मेला-बन्ना
रांची समेत राज्यभर के विभिन्न प्रखंडों में पांच दिनों तक चलने वाला स्वास्थ्य मेला शुरू
