फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2023-24 के लिए 24 सितंबर को रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल मैदान में मतदान होगा। इस वर्ष कुल 39 प्रत्याशियों के बीच कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। इसके साथ साउथ और नॉर्थ छोटानागपुर प्रमंडल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का चुनाव भी होगा। इन 2 प्रमंडल में 2 -2 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अलावा बाकी बचे 4 प्रमंडल कोयलांचल, कोल्हान, पलामू और संताल परगना प्रमंडल में 1-1 प्रत्याशी होने के कारण उन्हें निर्विरोध चयनित किया गया।
neww | September 18, 2023 3:45 PM | Jharkhand | रांची
रांची: 24 सितंबर को बिरसा मुंडा फुटबॉल मैदान में मतदान होगा
