राजधानी के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में चल रहे तीन दिवसीय दिल्ली मुद्रा उत्सव-2023 का आज समापन हुआ। उत्सव के आखिरी दिन बड़ी संख्या में मुद्रा प्रेमियों की भीड़ दिखाई दी। मेले में कई सौ वर्ष पुरानी भारतीय मुद्राओं के साथ ही विभिन्न देशों की मुद्राओं को प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा कई अनोखी वस्तुएं भी मेले में रखी गई थीं, जिसमें स्टीम से चलने वाला विश्व का इकलौता ग्रामोफोन और दुनिया का सबसे छोटा पैन शामिल थे। इसके अलावा भारतीय राजाओं के समय के सिक्कों और अनमोल धरोहरों को भी मेले में प्रदर्शित किया गया।
दिल्ली कॉइन सोसायटी के कोषाध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि उनकी संस्था देश की विरासत, संस्कृति और इतिहास को मुद्राओं के माध्यम से संरक्षित करने का काम कर रही है।