मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

राजस्थान में ईंधन पर अधिक मूल्य संवर्धित कर- वैट दर के विरोध में दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के तहत आज पेट्रोल पंप बंद रहे

राजस्थान में ईंधन पर अधिक मूल्य संवर्धित कर- वैट दर के विरोध में दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के तहत आज पेट्रोल पंप बंद रहे। राजस्‍थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर राज्य भर के पेट्रोल पंप संचालकों की सांकेतिक हड़ताल सुबह दस बजे से शाम 6 बजे तक जारी रही।  एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पेट्रोल-डीजल और सीएनजी नहीं मिलेगी। यह हड़ताल कल भी जारी रहेगी। श्री भाटी ने बताया कि यह हड़ताल राजस्थान सरकार की ओर से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी पर लगाए गए अधिक वैट के खिलाफ की गई है। उन्होंने कहा कि राज्यभर में निजी तौर पर संचालित 5 हजार 700 से अधिक पेट्रोल पंप के संचालक इसमें शामिल हुए हैं। पेट्रोल पंप संचालकों ने वैट कम नहीं करने पर 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला