मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

राज्यपाल के अभिभाषणों के संकलन पर आधारित ‘आत्मा के स्वर’ पुस्तक का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विमोचन किया

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के अभिभाषणों के संकलन पर आधारित ‘आत्मा के स्वर’ पुस्तक का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विमोचन किया। इस दौरान लघु फिल्म ‘‘देवभूमि में कर्तव्य पथ पर 2 वर्ष’ को भी प्रदर्शित किया गया। देहरादून राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री सिंह ने हमेशा आगे बढ़कर भारत माता की सेवा की और पिछले 2 वर्ष से राज्यपाल के रूप में देवभूमि में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि हमें अपने विचारों और कार्यों को संकलित करना बेहद जरूरी है। राज्यपाल ने बताया कि पुस्तक में उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान के अनुभवों को साझा किया है और प्रदेश के लिए 5 मिशन निर्धारित किए हैं, जो उत्तराखंड को देश में अग्रणी राज्यों में शामिल करने में सहायक होंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला