राज्यपाल ने प्राकृतिक संसाधनों के समुचित उपयोग पर दिया जोर, कहा-वन्यजीव और वन संपदा अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा है कि वन्यजीव और वन संपदा हमारी अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वन संपदा का अत्यधिक भंडार है, जो कि एक अनमोल उपहार है। राजभवन में वन्यजीव सप्ताह-2023 के समापन समारोह में राज्यपाल ने कहा कि हमें प्राकृतिक संसाधनों के समुचित उपयोग पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने वन्यजीव सप्ताह पर वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति सभी से अपनी जिम्मेदारी समझने का आह्वान किया। मानव वन्यजीव संघर्ष को एक बड़ी चुनौती बताते हुए राज्यपाल ने इसका जल्द समाधान खोजने की जरूरत बताई। इस अवसर पर राज्यपाल ने वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, संस्थाओं और व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।
 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला