राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्लास्टिक के प्रयोग को कम करने की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक पारिस्थितिक तंत्र को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा रहा है। वे राजभवन में एकल प्रयोग प्लास्टिक के उपयोग और दुष्प्रभाव के संबंध में आयोजित प्लास्टिक से जंग कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त बनाने का आह्वान करते हुए राज्यपाल ने कहा कि राज्य में प्लास्टिक के प्रयोग को सीमित करने के लिए स्थायी और दीर्घकालिक समाधान खोजने होंगे। उन्होंने इसके लिए आम लोगों को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के कम से कम उपयोग की शुरूआत हमें अपने घर से करनी होगी। उन्होंने बच्चों को प्लास्टिक का उपयोग न करने और उनके पाठ्यक्रम में प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी देने की जरूरत पर बल दिया।
neww | September 28, 2023 4:52 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्लास्टिक के प्रयोग को कम करने की जरूरत पर जोर दिया है