मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

राज्यभर में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़ी

राज्यभर में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। राज्यभर में कल डेंगू के 333 मरीज मिले। जांच में 36 में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं चिकनगुनिया के भी 134 संदिग्ध मरीज मिले है। इनमें 79 मरीजों ने जांच कराई, जिनमें 12 में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। सभी मरीज रांची के हैं। उधर धनबाद जिले में कल डेंगू के 8 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। सिविल सर्जन डॉ. चंद्रभानु प्रतापन ने बताया कि जांच के क्रम में झरिया के 3, धनबाद सदर के 2 और शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाजरत 3 लोगों में संक्रमण का पता चला है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला