मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

राज्य में मोटा अनाज उगाकर उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाएंगे– कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

उधमसिंह नगर स्थित पंत नगर विश्वविद्यालय में “महिला किसान और महिला दैनिक मजदूरो के पलायन” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य में मोटा अनाज उगाकर उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कृषि मंत्री ने कहा की केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। श्री जोशी ने कहा कि फसल उत्पादन, पशुधन, बागवानी, मत्सय पालन और कृषि विकास में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि आज महिला किसानों को खेती के लिए अधिक से अधिक कृषि यंत्र दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम में श्री जोशी ने महिला समूहों के स्टॉलो का अवलोकन भी किया। गौरतलब है कि 1 दिवसीय संगोष्ठी में पलायन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला