राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की आजीविका में वृद्धि के लिए ठोस नीति बनाएगी। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में हुई ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को ये नीति बनाने के निर्देश दिए। साथ ही श्री जोशी ने अधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को समय पर पूरा करने को कहा। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
neww | September 30, 2023 3:54 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS
राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की आजीविका में वृद्धि के लिए ठोस नीति बनाएगी– ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी
