मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

राज्य सरकार डेंगू के रोकथाम को लेकर लगातार प्रयासरत है–स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

राज्य सरकार डेंगू के रोकथाम को लेकर लगातार प्रयासरत है। डेंगू बचाव और नियंत्रण को लेकर जन जागरूकता अभियान जारी है। प्रदेश में डेंगू की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को डेंगू की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन और रेखीय विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया कि अब तक 81 फीसदी डेंगू मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, कल शाम जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 96 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सर्वाधिक पौड़ी गढ़वाल में 42, देहरादून में 18, नैनीताल में 16 और टिहरी गढ़वाल में 07 मामले आए हैं। प्रदेशभर में 410 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक कुल 2 हजार 49 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई हैं। इनमें 1 हजार 625 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं अब तक राज्य में डेंगू से 14 लोगों की मृत्यु हुई है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला