September 7, 2023 4:11 PM | Jharkhand | Ranchi

printer

रामगढ़ जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए उपायुक्त चंदन कुमार ने अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का दिए निर्देश

रामगढ़ जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से जिले के उपायुक्त चंदन कुमार ने अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया है। इसे लेकर जिला खनन पदाधिकारी नितेश कुमार गुप्ता ने पतरातू थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम के साथ प्रखंड के टेरपा क्षेत्र में अवैध बालू के स्टॉक के खिलाफ जांच अभियान चलाकर 10 हजार 800 सीएफटी बालू जब्त किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला