मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर पहुंची

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की। नई दिल्ली लौटने से पहले राष्ट्रपति ने आज शाम राजभवन रायपुर में विशेष संरक्षित जनजातीय समुदायों के लोगों से भी मुलाकात की। इनमें इन समुदायों के चालीस छात्र-छात्राएं भी शामिल थे। राष्ट्रपति ने इन बच्चों से उनकी शिक्षा और भावी सपनों के बारे में पूछा और उन्हें प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला