राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि, चंद्रयान मिशन की तरह ही जीवन को भी देखें और कठिनाइयों का डटकर मुकाबला करें, इससे सफलता जरूर मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के आसपास के क्षेत्र में आदिवासी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। 

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं जनजातीय लोगों से प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, समानता का भाव और महिलाओं की भागीदारी जैसे मुद्दों के बारे में काफी कुछ सीख सकते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि इस विश्वविद्यालय का नाम गुरु घासीदास के नाम पर है, जिन्होंने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया था। श्रीमती मुर्मू ने कहा कि समानता के आदर्शों पर चलकर ही युवा, सुख के रास्ते पर चल सकते हैं और सभ्य समाज का निर्माण कर सकते हैं। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला