राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 182 अधिकारियों के दल से की भेंट

2021 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के 182 अधिकारियों के दल ने आज राष्‍ट्रपति भवन के सांस्‍कृतिक केन्‍द्र में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की। ये अधिकारी इस समय विभिन्‍न मंत्रालय और विभागों में सहायक सचिव के पद पर नियुक्‍त हैं।

अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि उनकी सेवा सत्ता, अधिकार और उत्तरदायित्‍व की दृष्टि से अन्‍य सेवाओं से अलग है। राष्‍ट्रपति ने जोर देकर कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा एक मिशन है सिर्फ एक नौकरी नहीं। उन्‍होंने कहा कि ये मिशन सुशासन के माध्‍यम से भारत और इसके लोगों को आगे ले जाने का है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि देश और इसके लोगों की सेवा करना उनके प्रारब्‍ध में है और भारत को समावेशी तथा विकसित राष्‍ट्र बनाना उनका सामूहिक लक्ष्‍य है।

राष्‍ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सहृदय लोक सेवक जिसका हृदय गरीबों और वंचितों के लिए धडकता है वही सच्‍चे अर्थों में लोक सेवक है। राष्‍ट्रपति ने प्रशासनिक अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे फाइल से फील्‍ड और फील्‍ड से फाइल के बीच संबंध को समझने का प्रयास करें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला