राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पचहत्तर शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्य बृजेश पांडेय भी सम्मानित होंगे। इस वर्ष पचास स्कूली अध्यापकों, उच्च शिक्षा विभाग से तेरह शिक्षकों तथा कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय से बारह शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा।
neww | September 4, 2023 9:21 PM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल शिक्षक दिवस के अवसर पर 75 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार करेंगी प्रदान
