राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 13 सितम्बर को ‘आयुष्मान भवः’ अभियान का शुभारम्भ करेंगी। अभियान के तहत प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितम्बर से गांधी जयंती यानी की 2 अक्टूबर तक देशभर के साथ ही प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून में संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री ने अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर अधिकारियों को विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनाई जाएगी, जबकि आयुष्मान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में साप्ताहिक आयुष्मान मेले आयोजित किए जाएंगे। साथ ही ग्राम पंचायत और शहरी वार्डों में आयुष्मान सभा का आयोजन कर गैर संचारी रोगों की जांच के साथ ही लोगों को स्वास्थ्य की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
neww | September 10, 2023 4:04 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 सितम्बर को ‘आयुष्मान भवः’ अभियान का शुभारम्भ करेंगी
